logo

News

चौधरी गजेंद्र सिंह को एचआरडीए सदस्य नामित किए जाने पर बधाइयों का दौर , 35 वर्षों का राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण आया काम

चौधरी गजेंद्र सिंह को एचआरडीए सदस्य नामित किए जाने पर बधाइयों का दौर, 35 वर्षों का राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण आया काम



रुड़की। भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी गजेंद्र सिंह को धामी सरकार द्वारा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) में सदस्य नामित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



बधाई देने वालों ने कहा कि चौधरी गजेंद्र सिंह का भाजपा में करीब 35 वर्षों का लंबा राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एचआरडीए में सदस्य के रूप में उनका अनुभव हरिद्वार-रुड़की क्षेत्र के विकास को नई गति और नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से प्राथमिकता में हैं। ऐसे में चौधरी गजेंद्र सिंह अपने अनुभव के आधार पर जनहित से जुड़े मामलों को प्रभावी ढंग से प्राधिकरण के समक्ष रखेंगे और विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में हरिद्वार-रुड़की क्षेत्र के विकास, नियोजित विस्तार और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती मिलेगी। 



वहीं समर्थकों ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies