
रुड़की। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के झबरेड़ा प्रत्याशी महक सिंह ने देर रात्रि में कालागढ़-अफजलगढ़ क्षेत्र स्थित गन्ना कोल्हुओं पर पहुंचकर ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की।

इतना ही नहीं, महक सिंह ने पनियाला नगला, पाड़ली गेंदा और सफरपुर गांव के लोगों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के हालात और स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की तथा उनकी बातों को गंभीरता से सुना।

आजाद समाज पार्टी के झबरेड़ा प्रत्याशी महक सिंह ने कहा कि चुनावी राजनीति के साथ-साथ जनता के बीच लगातार मौजूद रहना जरूरी है। गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करना उनकी प्राथमिकता है।

गन्ना कोल्हुओं पर देर रात तक चली मुलाकातों के दौरान स्थानीय लोगों और समर्थकों में भी उत्साह नजर आया। झबरेड़ा विधानसभा में महक सिंह की लगातार बढ़ती सक्रियता को चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies