logo

News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ममता कुंवर की पुस्तक ‘श्रीरामलीला’ का किया विमोचन, गढ़वाल की लोकसंस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ममता कुंवर की पुस्तक ‘श्रीरामलीला’ का किया विमोचन, गढ़वाल की लोकसंस्कृति को मिलेगा बढ़ावा



देहरादून।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. ममता कुंवर की शोधपरक पुस्तक ‘श्रीरामलीला : संस्कार, त्याग और मर्यादा की अद्भुत गाथा’ का विमोचन किया। यह पुस्तक गढ़वाल अंचल की पारंपरिक रामलीलाओं पर आधारित है, जिसमें लोकसंस्कृति, गायन शैली और मंचन परंपराओं को संकलित किया गया है।



पुस्तक में पर्वतीय क्षेत्रों में प्रचलित रामलीला की चौपाइयों, रागनियों, छंदों और दोहों को मंचन क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। इससे रामलीला के कलाकारों, निर्देशकों और आयोजन समितियों को मंचन में व्यावहारिक सहायता मिलेगी। साथ ही, यह पुस्तक लोकसंस्कृति के अध्येताओं, शोधार्थियों और नई पीढ़ी के लिए भी संदर्भ सामग्री के रूप में उपयोगी होगी।



गढ़वाल की रामलीलाएं अपनी पारंपरिक धुनों, विशिष्ट गायन शैली, संवाद अदायगी और सामूहिक सहभागिता के लिए जानी जाती हैं। इस पुस्तक के माध्यम से इस समृद्ध लोकनाट्य परंपरा के मौखिक और मंचीय स्वरूप को संरक्षित करने का प्रयास किया गया है।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, राजेश कुंवर, रणजीत गुसाईं, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय सेमवाल, उद्यमी एवं समाजसेवी राजन गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पुरुषोत्तम डोभाल और संजय चमोली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies