logo

News

शराब पीकर दौड़ा रहा था कार, पिरान कलियर पुलिस ने सिखाया सबक, गाड़ी की सीज

शराब पीकर दौड़ा रहा था कार, पिरान कलियर पुलिस ने सिखाया सबक, गाड़ी की सीज 


पिरान कलियर।  हरिद्वार पुलिस का "ऑपरेशन प्रहार" अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर चालक को हिरासत में लिया।



जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान 9 जुलाई को पिरान कलियर पुलिस ने बाजूहेड़ी चौराहे के पास एक कार (UK08 AS 5084) को जांच के लिए रोका। वाहन चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने एल्कोमीटर से जांच की, जिसमें चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।



पुलिस ने आरोपी चालक आलम पुत्र नूरहसन, निवासी ग्राम रहमतपुर, कोतवाली पिरान कलियर, के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और वाहन को सीज कर दिया।




हरिद्वार पुलिस का कहना है कि ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है।


Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies