logo

News

हरिद्वार में 10 जुलाई को सभी निजी/ सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश, डीएम मयूर दीक्षित ने भारी बारिश के चेतावनी को देखते लिया फैसला

हरिद्वार में 10 जुलाई को सभी निजी/   सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश, डीएम मयूर दीक्षित ने भारी बारिश के चेतावनी को देखते लिया फैसला



हरिद्वार:  हरिद्वार जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को जिले के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनज़र जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मयूर दीक्षित ने जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।


जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि भारी वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।


जिलाधिकारी हरिद्वार ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।



साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय या विभाग द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies