logo

News

संत समाज के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से उत्तराखंड बनेगा देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य – धामी, हरि सेवा आश्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, संत सम्मेलन में किया संत-महात्माओं का अभिनंदन

संत समाज के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से उत्तराखंड बनेगा देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य – धामी, हरि सेवा आश्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, संत सम्मेलन में किया संत-महात्माओं का अभिनंदन



हरिद्वार:  हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं का अभिनंदन करते हुए आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा, संस्कार और समाज जागरण के कार्यों की सराहना की।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का माध्यम है। 


उन्होंने संत समाज को भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संवाहक बताते हुए कहा कि संतों ने सदैव समाज को दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए दौर से गुजर रहा है। अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे कार्य भारत की आध्यात्मिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता और भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख करते हुए राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।


इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज,  श्री प्रदीप बत्रा, संतगण एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies