logo

News

सोमवती अमावस्या पर समर्पण संस्था ने किया शरबत वितरण, राहगीरों को गर्मी से राहत, सेवा कार्यों में जुटी संस्था। हरेला पर्व पर होगा व्यापक पौधारोपण अभियान, कांवड़ यात्रा के लिए भंडारा और चिकित्सा शिविर की तैयारी शुरू

सोमवती अमावस्या पर समर्पण संस्था ने किया शरबत वितरण, राहगीरों को गर्मी से राहत, सेवा कार्यों में जुटी संस्था। हरेला पर्व पर होगा व्यापक पौधारोपण अभियान, कांवड़ यात्रा के लिए भंडारा और चिकित्सा शिविर की तैयारी शुरू


विनीत त्यागी ( श्री संगम न्यूज) 

रुड़की से सामाजिक सरोकार की एक अच्छी खबर सामने आई है। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट द्वारा चावमंडी स्थित कार्यालय पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तेज गर्मी और उमस से राहत दिलाने के उद्देश्य से राहगीरों को शरबत पिलाया गया। इस दौरान संस्था के संरक्षक डॉ. संजीव अग्रवाल और महिला शाखा की संरक्षक पूजा गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


डॉ. संजीव अग्रवाल ने कहा कि समर्पण संस्था हमेशा जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है और भविष्य में भी सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। वहीं पूजा गुप्ता ने कहा कि संस्था समाज सेवा और मानवता के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित है।




शरबत वितरण कार्यक्रम के बाद संस्था कार्यालय में एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संदीप यादव ने की। बैठक में आगामी 16 जुलाई को हरेला पर्व के अवसर पर व्यापक पौधारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए संदीप यादव और अरुण कोहली को पर्यावरण प्रभारी बनाया गया।



इसके अलावा आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ भंडारे और चिकित्सा शिविर आयोजित करने की योजना भी बनाई गई। सर्वसम्मति से संजीव सैनी को कांवड़ भंडारे का प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संदीप गोयल, संजय गोयल और गजेंद्र शर्मा को सौंपी गई। पानी की व्यवस्था मनोज मेहरा और स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी पार्षद राकेश गर्ग को दी गई।



बैठक में संस्था के अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।  बैठक में विकाश गुप्ता,प्रदीप गोयल,शशिकांत अग्रवाल,अनिरुद्ध गोयल,श्रवण सैनी,अनूप बंसल,शैलेश बंसल,मनोज मेहरा,अजय शर्मा,अंकुर त्यागी,शेर सिंह सारण,राज कुमार सोनकर,गौरव गोयल,प्रिंस गोस्वामी,इंद्रजीत सिंह,विकास सैनी,कृष्ण यादव, नरेश यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies