logo

News

रुड़की: कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के सेवा केंद्र में जरूरतमंदों को राहत राशि के चेक वितरित। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की पहल से गरीबों को मिली राहत

24

रुड़की: कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के सेवा केंद्र में जरूरतमंदों को राहत राशि के चेक वितरित

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की पहल से गरीबों को मिली राहत

जन समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश



रुड़की।  प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के सेवा केंद्र में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत पात्र लोगों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।



आज सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद व्यक्तियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

इस दौरान उपस्थित लोगों की जन समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और राहत मिलने पर संतोष व्यक्त किया।


इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं।



Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies