रुड़की के मदरहुड विश्वविद्यालय में “संस्कृति संगम” का भव्य आयोजन, भारतीय संस्कृति की झलक, विद्यार्थियों ने बांधा समां। कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति की रंग-बिरंगी झलक देखने को मिली। विश्वविद्यालय के कला, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से “संस्कृति संगम” नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह ने सभी का दिल जीत लिया।

मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की में आयोजित “संस्कृति संगम” कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत करना और विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो० डॉ० नरेंद्र शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें लोक नृत्य, गीत-संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को भी जीवंत कर दिया।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो० डॉ० नरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर कुल सचिव अजय गोपाल शर्मा, विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में कला, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो० डॉ० श्रीपाल चौहान ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies