logo

News

रुड़की में कांग्रेस का भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर बड़ा हमला । राजेंद्र चौधरी ने भाजपा को बताया आरक्षण विरोधी

22

रुड़की में कांग्रेस का भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर बड़ा हमला


राजेंद्र चौधरी ने भाजपा को बताया आरक्षण विरोधी



रुड़की।  रुड़की में जिला कांग्रेस कमेटी महानगर कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का इतिहास आरक्षण विरोधी रहा है और वर्तमान में भी वह पिछड़ी जाति की महिलाओं को आरक्षण देने से बच रही है।


प्रेस को संबोधित करते हुए राजेंद्र चौधरी ने कहा कि संविधान निर्माण के समय दलित और आदिवासी आरक्षण का विरोध आरएसएस और हिन्दू महासभा ने किया था। साथ ही वर्ष 1990 में मंडल आयोग का भी भाजपा ने विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को भी लंबे समय तक रोके रखा गया।



उन्होंने कहा कि मौजूदा 131वें संविधान संशोधन बिल में पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार इस वर्ग की महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती।



राजेंद्र चौधरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ऐलान किया है कि यदि उत्तराखंड में भाजपा सरकार 70 सीटों पर भी महिलाओं को आरक्षण देती है तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी, जिससे प्रदेश देश में मिसाल बन सकता है।

उन्होंने कांग्रेस का पक्ष रखते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देने की शुरुआत कांग्रेस सरकार ने ही की थी, जिसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जाता है।



वहीं महिला कांग्रेस महानगर कार्यकारी अध्यक्ष यास्मीन खान ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा महिला विरोधी है और उसके नेताओं पर महिलाओं से जुड़े अपराधों के आरोप लगते रहे हैं।

इस दौरान प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष अजय चौधरी, डॉ. हरविंदर सिंह, मदन पाल सिंह भडाना, युवा अध्यक्ष ओवेश अंसारी, जिला महामंत्री वैभव सैनी और वरिष्ठ नेता नावेद मलिक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies