logo

News

रुड़की में डेढ़ घंटे से बिजली गुल, लोग गर्मी से बेहाल, हिमालयन बिजली घर क्षेत्र में लंबे कट से बढ़ी परेशानी, अधिशासी अभियंता अनूप सैनी बोले—कंट्रोल रूम से रोस्टिंग, 15 मिनट में आएगी लाइट

103

रुड़की में डेढ़ घंटे से बिजली गुल, लोग गर्मी से बेहाल, हिमालयन बिजली घर क्षेत्र में लंबे कट से बढ़ी परेशानी, अधिशासी अभियंता अनूप सैनी बोले—कंट्रोल रूम से रोस्टिंग, 15 मिनट में आएगी लाइट



रुड़की से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल रुड़की के हिमालयन बिजली घर क्षेत्र में पिछले करीब डेढ़ घंटे से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे लोग गर्मी में बेहाल हो गए हैं। लगातार बढ़ते तापमान के बीच बिजली गुल होने से घरों में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू हुआ है, वैसे ही बिजली कटौती का सिलसिला भी तेज हो गया है। बार-बार हो रही कटौती से लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।


वहीं इस मामले में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी का कहना है कि कंट्रोल रूम से रोस्टिंग के चलते सप्लाई बाधित हुई है और करीब 15 मिनट के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



फिलहाल सभी की नजरें बिजली आपूर्ति बहाल होने पर टिकी हैं, ताकि इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सके।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies