मदरहुड विश्वविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण व पोस्टर प्रतियोगिता, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में 46 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

रुड़की: मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार और विश्वविद्यालय के निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श केंद्र (विधि संकाय) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर (सिविल जज सीनियर डिवीजन) उपस्थित रहीं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि व कुलपति ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम के तहत युवाओं से प्लास्टिक प्रदूषण और सिंगल-यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का आह्वान किया।

कुलपति प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमेशा संवेदनशील रहा है और ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ती है। अधिष्ठाता विधि संकाय प्रो. (डॉ.) बोधीसत्य आचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छात्रों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना संस्थान की प्राथमिकता है।

पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में 46 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों ने वेस्ट मटेरियल से आकर्षक पोस्टर बनाकर नवीकरणीय ऊर्जा, सामुदायिक भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता का निरीक्षण मुख्य अतिथि और कुलपति द्वारा किया गया, जिसके बाद विजेताओं की घोषणा भी की गई। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विधि संकाय के प्राध्यापकगण सहित प्रो. (डॉ.) जे.एस.पी. श्रीवास्तव, डॉ. हरिचरण यादव, डॉ. नीरज मलिक, डॉ. नलनीश चंद्र सिंह, डॉ. जुली गर्ग, राहुल वर्मा, व्यंजना सैनी, रेनू तोमर, रुद्रांश शर्मा, सतीश कुमार, अनिंदिता चटर्जी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies