logo

News

रुड़की में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी हुए शामिल

21

रुड़की में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी हुए शामिल



रुड़की: रुड़की से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री श्यामबीर सैनी ने शोभायात्रा में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।



रुड़की नगर में आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में झांकियां, बैंड-बाजे और जय भीम के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।



इस दौरान उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री श्यामबीर सैनी भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया और उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।



"उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान हमें दिया है, वह देश को एकता के सूत्र में बांधता है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।"

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies