मदरहुड विश्वविद्यालय में एंटी-ड्रग यूनिट का उद्घाटन, नशामुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम, छात्रों को नशे के खिलाफ किया जाएगा जागरूक

रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय में “ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया, नालसा योजना 2025” के तहत एंटी-ड्रग यूनिट (ADU) का विधिवत उद्घाटन किया गया। यूनिट का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो० (डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह यूनिट छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कानूनी साक्षरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि यूनिट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के सहयोग से कानूनी साक्षरता शिविर और कार्यशालाएं आयोजित करेगी तथा जल्द ही व्यापक जागरूकता अभियान भी शुरू किया जाएगा।

विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो० (डॉ०) बोधिसत्व आचार्य ने कहा कि एंटी-ड्रग यूनिट का उद्देश्य एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण करना है और यह पहल इस दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।
कार्यक्रम में एंटी-ड्रग यूनिट के सदस्य, संकाय सदस्य और छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें डॉ० विवेक सिंह, विपाक्षी काम्बोज, शिवांश भारद्वाज, डॉ० ऋतेश कुमार (परामर्शदाता), एडवोकेट राहुल भारद्वाज और एडवोकेट करण पुण्डीर (सामुदायिक स्वयंसेवक) शामिल रहे। वहीं पैरा-लीगल वॉलंटियर के रूप में आरुषि रावत और कशिश ने भी भाग लिया।

डॉ० विवेक कुमार, सहायक आचार्य एवं सचिव, निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श केंद्र, ने बताया कि यह यूनिट नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ NDPS अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी देगी। साथ ही कमजोर छात्रों की पहचान कर उन्हें सहकर्मी और कानूनी सहायता के माध्यम से पुनर्वास की दिशा में सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस मौके पर प्रोफेसर (डॉ०) जे० एस० पी० श्रीवास्तव, प्रोफेसर (डॉ०) हरिचरण यादव, प्रोफेसर (डॉ०) नीरज मलिक, डॉ० नलनीश चंद्र सिंह, डॉ० जुली गर्ग, व्यंजना सैनी, रेनू तोमर, रुद्रांश शर्मा, सतीश कुमार, अनिंदिता चटर्जी सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies