रुड़की में मदरहुड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय संगोष्ठी, विज्ञान और तकनीक पर मंथन
रुड़की में विज्ञान और तकनीक पर मंथन, छात्रों को मिला नई दिशा का संदेश।

रुड़की: मदरहुड विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। “रीसेंट एडवांसेज इन कंप्यूटेशनल साइंसेज एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी” विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में देशभर से आए विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

रुड़की स्थित मदरहुड विश्वविद्यालय में आयोजित इस संगोष्ठी का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को तकनीकी शिक्षा, व्यावहारिक अनुप्रयोग और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शोध और तकनीकी ज्ञान को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजीव कुमार जोशी, डॉ. एल. एन. ठाकुराल और डॉ. एम. जी. एच. जैदी मौजूद रहे। सभी विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को नए शोध क्षेत्रों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी तथा उन्हें शोध के प्रति प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के समन्वयक एवं विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. विकास गुप्ता ने भी छात्रों को कंप्यूटर आधारित शोध और तकनीकी शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर ज्ञान के बिना शोध कार्य संभव नहीं है। इस संगोष्ठी में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं और शोधार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका द्वारा किया गया, जबकि डॉ. रविंद्र कुमार विश्वकर्मा सहित कई शिक्षकों और स्टाफ ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन प्रियंका के द्वारा किया गया। इस संगोष्ठी में २०० से अधिक छात्र छात्राएं और शोधार्थी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर प्रो० अवधेश कुमार कौशल , प्रो० संदीप कुमार तिवारी ,डॉ० सोनिया सिंह, डॉ० वाणी शर्मा ,डॉ० सुप्रिया दुबे ,मिस्टर वरुण ,मिस लवली ,मिस दीक्षा, मिस्टर अरुण त्यागी, मिस्टर पंकज , मिस्टर नवनीत , मिस गायत्री, मिस्टर अभिषेक,मिस्टर विष्णु ,मिस्टर दीपांशु व मिस्टर सचिन सैनी उपस्थित थे।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies