logo

News

रुड़की के मोंटफोर्ट ग्राउंड में ऑल इंडिया डिपार्टमेंट सर्विस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 12 टीमों ने लिया हिस्सा

86

रुड़की के मोंटफोर्ट ग्राउंड में ऑल इंडिया डिपार्टमेंट सर्विस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 12 टीमों ने लिया हिस्सा


रुड़की। रुड़की के मोंटफोर्ट ग्राउंड में आज ऑल इंडिया डिपार्टमेंट सर्विस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी पूजा गुप्ता, ए.पी. सिंह, मोनफोर्ट स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



इवेंट मैनेजर हरेंद्र आर्य ने बताया कि यह टूर्नामेंट 35 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया है। इनमें पंचायत राज हरिद्वार, यूपीसीएल रुड़की, आईआईटी रुड़की, आईएमए डॉक्टर इलेवन, आर्मी रुड़की सहित कई टीमें शामिल हैं।


उद्घाटन मुकाबला पंचायत राज और डॉक्टर इलेवन रुड़की के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉक्टर टीम ने 135 रन बनाए, जिसके जवाब में पंचायत राज ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अजय चौहान ने नाबाद 49 रन की शानदार पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।



वहीं दूसरे मैच में यूपीसीएल और सीनियर इलेवन आमने-सामने रही। यूपीसीएल की टीम 106 रन ही बना सकी। सीनियर इलेवन के प्रदीप भंडारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। जवाब में सीनियर इलेवन ने 10.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। रणवीर सिंह ने नाबाद 62 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान प्रदीप भंडारी ने 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया। इस अवसर पर समिति के कई सदस्य और खेल प्रेमी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies