logo

News

रायवाला सैनिक कॉलोनी में जनता मिलन कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सुनी समस्याएं , समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

29

रायवाला सैनिक कॉलोनी में जनता मिलन कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सुनी समस्याएं , समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश



रायवाला। रायवाला स्थित सैनिक कॉलोनी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने पहुंचकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क, मूलभूत सुविधाओं और अन्य स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।



इस दौरान पूर्व मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके और लोगों को जल्द राहत मिल सके।



इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा सड़कों के निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर गली नंबर 1 से 6 तक कुल छह सड़कों के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत से प्रस्ताव मांगा गया है। बताया गया कि प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।



कार्यक्रम में खांड गांव की ग्राम प्रधान सविता नेगी, प्रतीत नगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, रायवाला के ग्राम प्रधान सागर गिरी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, पंचायत सदस्य रेनू बिष्ट, दरम्यान सिंह नेगी, उमेद सिंह रावत, सुदेश कुखशाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies