logo

News

एसआईआर अभियान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर । राजनीतिक दलों और विधायकों के साथ हुई विस्तृत चर्चा

50

एसआईआर अभियान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर । राजनीतिक दलों और विधायकों के साथ हुई विस्तृत चर्चा


रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय रुड़की में आज चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर  को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र ने की। इस दौरान आगामी माह से शुरू होने वाले एसआईआर अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।



ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएं और अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण आवश्यक है।



बैठक में विधायक फुरकान अहमद, विधायक वीरेंद्र जाती, नवाज़ काजमी, जिलाध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, गोल्डी चौधरी, बसपा से अनिल चौधरी सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।



इस अवसर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन एवं हटाने की प्रक्रिया को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस अभियान के दौरान सभी दावों और आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies