logo

News

हरिद्वार में ‘सुरक्षित साथी’ कार्यक्रम आयोजित, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सड़क सुरक्षा पर दिया गया जोर। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा बोले - जागरूकता ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका”

22

हरिद्वार में ‘सुरक्षित साथी’ कार्यक्रम आयोजित, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सड़क सुरक्षा पर दिया गया जोर


परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा बोले - जागरूकता ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका” 


हरिद्वार, 24 मार्च 2026। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है। यह बात उत्तराखंड के परिवहन एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार में आयोजित ‘सुरक्षित साथी’ कार्यक्रम के दौरान कही।



कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) और विभागीय अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।


परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा शुरू की गई ‘सुरक्षित साथी’ पहल सड़कों पर दिन-रात सेवाएं देने वाले डिलीवरी पार्टनर्स के जीवन को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और भविष्य में शून्य दुर्घटनाओं का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।



उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार गिग वर्कर्स के कल्याण और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा नियमों को सरल और आमजन के लिए अधिक सुलभ बनाया जाए, ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित यात्रा कर सके।



कार्यक्रम के अंत में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई और सुरक्षित भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies