रुड़की में बच्चों के इलाज को मिली नई राह, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने किया सेरेनिटी चिल्ड्रन हॉस्पिटल का उद्घाटन

रुड़की। शहर के पुराना रेलवे रोड, गणेशपुर क्षेत्र में बच्चों के बेहतर इलाज के लिए ‘सेरेनिटी चिल्ड्रन हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ किया गया। तीन मंजिला आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल की स्थापना डॉ. मो. शाबान और डॉ. ऋषभ यादव ने संयुक्त रूप से की है।

अस्पताल का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कलियर विधायक फुरकान अहमद, लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।

अस्पताल में नवजात शिशुओं और बच्चों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें एनआईसीयू, वेंटिलेटर, फोटोथेरेपी, इन्क्यूबेटर, वार्मर, पीलिया उपचार की विशेष व्यवस्था, संपूर्ण टीकाकरण, 24 घंटे इमरजेंसी और भर्ती की सुविधा शामिल है। साथ ही 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के सभी प्रकार के रोगों के उपचार की व्यवस्था भी की गई है। मरीजों की सुविधा के लिए 24x7 एनआईसीयू एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल के संचालक डॉ. मो. शाबान और डॉ. ऋषभ यादव ने बताया कि उनका उद्देश्य रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि अभिभावकों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।

अस्पताल के शुभारंभ से क्षेत्र में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस मौके पर राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, रुड़की सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. ए.के. मिश्रा, रुड़की नगर निगम के पूर्व महापौर गौरव गोयल, भाजपा नेता चेरब जैन, कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता, कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह, अकरम प्रधान, राव अफजल, तौकीर (चेयरमैन पड़ली गुर्जर), शफक्कत (चेयरमैन), आदिल फरीदी, कमल चावला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies