भगवानपुर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार

भगवानपुर/हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 17 मार्च 2026 को माहडी चौक से आगे भगवानपुर की ओर से आ रही एक महिला को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 48 पव्वे (अद्धे) देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल महिला को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी महिला ग्राम सिसौना, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार की निवासी बताई जा रही है।

बरामदगी:
48 पव्वे देशी शराब (मार्का माल्टा)
पुलिस टीम:
कांस्टेबल संजय पंवार
कांस्टेबल संजय नेगी
महिला होमगार्ड रीना

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies