गुरुकुल नारसन स्थित आईटीआई कॉलेज में RLD का सियासी मंथन, चुनावी समीकरण पर हुई गहन चर्चा, उबैदउर रहमान उर्फ (मोंटी ) चुनावी मैदान में उतरने पूरी तरह तैयार

रुड़की/ मंगलौर। आईटीआई कॉलेज गुरुकुल नारसन में आज राष्ट्रीय लोकदल (RLD) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया।

बैठक के दौरान RLD नेता उबैदु उर रहमान (मोंटी भाई) ने साफ तौर पर अपनी तैयारी जाहिर करते हुए कहा कि वह पूरी मजबूती और जिम्मेदारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, युवाओं की भागीदारी और क्षेत्र में जनाधार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर पार्टी को क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रविज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरमीत लोहान, शैलेंद्र पंवार (युवा प्रदेश अध्यक्ष), निमित चौधरी (प्रदेश सचिव), जिला महासचिव निशांत सेहरावत, विभोर शर्मा (प्रदेश सचिव) सहित राजेंद्र सिंह, नगेंद्र चौधरी, योगेंद्र सिंह, बीर सिंह, राजकुमार, सचिन प्रधान, मनोज नगला सालारू, चौधरी सचिन राणा, देवराज सिंह, जयकुमार, आदित्य कुमार और सुखरामपाल मौजूद रहे।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies