logo

News

मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने लगाया ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर। ग्राम चुड़ियाला और भगवानपुर में 84 मरीजों को मिला नि:शुल्क उपचार

7

मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने लगाया ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर


ग्राम चुड़ियाला और भगवानपुर में 84 मरीजों को मिला नि:शुल्क उपचार


रुड़की/भगवानपुर: मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा 10 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य संरक्षण सुविधाओं के अंतर्गत गोद लिए गए ग्राम चूड़ियाला एवं भगवानपुर में एक दिवसीय ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।



यह स्वास्थ्य शिविर महानिदेशक प्रो० डॉ०नरेन्द्र शर्मा और प्राचार्य प्रो० डॉ० पियूष कपिल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान कुल 84 रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वही शिविर के सफल संचालन में डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. आदित्य नारायण पांडे, डॉ. स्वयं प्रकाश वशिष्ठ, डॉ. शुभम साध, डॉ. योगेश सिसोदिया, डॉ. नितिन चौधरी, चीफ फार्मासिस्ट लोकेश दौरियाल, निखिल, इंटर्न सिमरन, इरम और प्रियंका सहित स्टाफ नर्स विशा, अंजलि एवं खुशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० डॉ० पियूष कपिल ने कहा कि यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य है कि गांवों में रहने वाले लोगों को भी उच्च गुणवत्ता वाली आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें।



ग्रामीणों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना की।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies