पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता की जमकर की सराहना
ध्रुव गुप्ता जैसे युवा ही राजनीति को दे रहे है नई दिशा, सेवा और समर्पण की मिसाल हैं ध्रुव गुप्ता” - कोश्यारी

रुड़की। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज रुड़की पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शिरकत की। युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां 2000 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार का लाभ उठाया।

इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच और परामर्श की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम है और इस तरह के आयोजन समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवा नेता ध्रुव गुप्ता की सेवा भावना और सामाजिक समर्पण की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में मौजूद मेयर अनीता अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने भी इस स्वास्थ्य शिविर को आम जनता के लिए बेहद लाभकारी बताते हुए आयोजक ध्रुव गुप्ता के प्रयासों की प्रशंसा की।

वहीं आयोजक ध्रुव गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार लगाए जाएंगे।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies