logo

News

गणतंत्र दिवस पर सलमान सईद की बड़ी पहल पुरकाज़ी में दो निःशुल्क लाइब्रेरी और युवा-केंद्रित शैक्षणिक सुविधाओं की घोषणा

22


गणतंत्र दिवस पर सलमान सईद की बड़ी पहल

पुरकाज़ी में दो निःशुल्क लाइब्रेरी और युवा-केंद्रित शैक्षणिक सुविधाओं की घोषणा


रुड़की/पुरकाजी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुरकाज़ी से शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी और सकारात्मक पहल सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता और सईद मुर्तज़ा मेमोरियल ट्रस्ट के सेक्रेटरी सलमान सईद ने कस्बे के बच्चों और युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए दो निःशुल्क लाइब्रेरी और व्यापक शैक्षणिक सुविधाओं की घोषणा की है।



सलमान सईद द्वारा यह निःशुल्क लाइब्रेरी एस.एम. डिग्री कॉलेज और पी.बी. जनता जूनियर हाई स्कूल, पुरकाज़ी में स्थापित की जाएंगी, जबकि मार्च 2026 से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, स्किल डेवलपमेंट और करियर गाइडेंस से जुड़ी कई सुविधाएँ शुरू होंगी।


पत्रकारों से बातचीत में सलमान सईद ने कहा कि 26 जनवरी हमें यह याद दिलाती है कि शिक्षा ही संविधान की आत्मा है और इसी सोच के साथ यह पहल पुरकाज़ी के युवाओं को आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से की गई है। इन लाइब्रेरी में युवाओं को हाई-स्पीड वाई-फाई, हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू के समाचार पत्रों के साथ-साथ UPSC, PCS, NEET, SSC, पुलिस और सेना की प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।



इसके अलावा साप्ताहिक गाइडेंस सेशन, करियर प्लानिंग, छात्रवृत्ति सुविधा, इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस, कंप्यूटर और डिजिटल स्किल ट्रेनिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।



युवाओं की शारीरिक तैयारी को ध्यान में रखते हुए एस.एम. डिग्री कॉलेज का खेल मैदान सुबह और शाम शारीरिक प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध रहेगा, जिससे पुलिस और सेना की तैयारी कर रहे युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर, गणतंत्र दिवस पर की गई यह पहल यह संदेश देती है कि अब पुरकाज़ी के युवाओं को सिर्फ़ शिक्षा ही नहीं बल्कि अपने उज्ज्वल भविष्य की पूरी और सुनियोजित तैयारी का मंच भी अपने ही कस्बे में मिलेगा।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies