logo

News

रुड़की से शिक्षा जगत की बड़ी खबर — मदरहुड विश्वविद्यालय में कैंपा कोला कंपनी की प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक आयोजित

555

रुड़की से शिक्षा जगत की बड़ी खबर — मदरहुड विश्वविद्यालय में कैंपा कोला कंपनी की प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक आयोजित


रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की में कैंपा कोला कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के कुल 91 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक कंपनी प्रतिनिधियों के सामने अपने कौशल और ज्ञान का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैम्पस ड्राइव छात्रों के लिए अपने करियर की दिशा तय करने का एक उत्कृष्ट अवसर है। उन्होंने कहा कि कैंपा-कोला जैसे प्रतिष्ठित भारतीय ब्रांड का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतरीन, सुरक्षित और किफ़ायती पेय उत्पाद उपलब्ध कराना है। कंपनी न सिर्फ अपने उत्पादन और वितरण नेटवर्क का विस्तार कर रही है, बल्कि देशभर के युवाओं को नए रोजगार अवसर भी प्रदान कर रही है।


कुलपति डॉ नरेंद्र शर्मा ने कहा, कि “आज के इस कैम्पस ड्राइव में भाग लेने वाले सभी छात्रों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि आप सभी भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।”


डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज शर्मा ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए इसे करियर की शानदार शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अपने छात्रों की क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास है और यह आयोजन उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies