logo

News

देव नारायण नगर आसफनगर में मुख्य नहर पटरी पर सड़क निर्माण कार्य शुरू

86

रुड़की से बड़ी ख़बर...

देव नारायण नगर आसफनगर में मुख्य नहर पटरी पर सड़क निर्माण कार्य शुरू



रुड़की। क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए यूपी सिंचाई विभाग द्वारा देव नारायण नगर आसफनगर की मुख्य नहर पटरी (दाईं ओर) सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। यह सड़क पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा के प्रस्ताव पर स्वीकृत की गई थी।


यूपी सिंचाई विभागीय अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा विधिवत फीता काटकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला मंत्री नवनीत सिंह, सहकारी समिति पनियाला के संचालक वरुण त्यागी सहित अनेक स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।


वही अधिकारियों ने बताया कि 1.6 किलोमीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। यह सड़क ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।


कार्य का शुभारंभ एसडीओ शरद कुशवाह, जूनियर इंजीनियर मोनू एवं अनुज, यूपी सिंचाई विभाग से संजय त्यागी और भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने संयुक्त रूप से किया।


स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरी करेगा।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies