logo

News

गन्ना मूल्य बढ़ने पर किसानों ने CM पुष्कर सिंह धामी का किया भव्य स्वागत... इकबालपुर व सितारगंज की बंद चीनी मिलों का समाधान जल्द: सीएम धामी

42

हरिद्वार से बड़ी ख़बर..


गन्ना मूल्य बढ़ने पर किसानों ने CM पुष्कर सिंह धामी का किया भव्य स्वागत... इकबालपुर व सितारगंज की बंद चीनी मिलों का समाधान जल्द: सीएम धामी



रुड़की/हरिद्वार.. प्रदेश में जहां गन्ने का भाव बढ़ाए जाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया है  पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान मुख्यमंत्री के सम्मान में पहुंचे…और किसानों ने मुख्यमंत्री को गन्ना भेंट कर उन्हें “किसान पुत्र” की उपाधि से सम्मानित किया…


इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में तेज़ी से काम कर रही है…उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि चीनी मिलें किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर सुनिश्चित करें 


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसान सम्मान निधि, समर्थन मूल्य निर्धारण और समय पर भुगतान जैसी किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं…


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि इकबालपुर और सितारगंज की बंद चीनी मिलों के कारण किसानों को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए सरकार कदम उठा रही है और प्रभावित किसानों को जल्द राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies