logo

News

रुड़की पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा। “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की जमकर तारीफ

32

रुड़की पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा। “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की जमकर तारीफ


रुड़की से बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान जोशीला अंदाज़ दिखाया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की जमकर तारीफ की और कहा कि यह नारा अब जनता की जुबान पर चढ़ चुका है।


करण माहरा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का संदेश घर-घर तक पहुंच रहा है, और जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मंगलौर उपचुनाव में लोकतंत्र की खुलेआम लूट हुई, वोट डालने से लोगों को रोका गया, लेकिन अब जनता पूरी तरह से समझ चुकी है।


प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि 2027 में जनता भाजपा को जवाब देगी और कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।



उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह जनता तक कांग्रेस का संदेश पहुँचाने में कोई कमी न छोड़ें और अभियान को ज़ोर-शोर से चलाएँ।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies