रुड़की में इंजीनियर गौरव कौशिक ने “उड़ान” सफलता का सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 10वीं-12वीं के 300 से अधिक टॉपर्स को किया सम्मानित। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली दी शुभकामनाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बढ़ाया विद्यार्थियों का हौसला। गौरव कौशिक और टीम के आयोजन की हुई सराहना
रुड़की। रुड़की क्षेत्र के करीब 35 से अधिक विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित “उड़ान” (सफलता का सम्मान) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेधावी विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक को उड़ान सफलता का सम्मान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा शामिल हुए। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि “उड़ान” जैसे आयोजन क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, मंडल अध्यक्षगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।