logo

News

हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण। कुंभ 2027 को भव्य और सुरक्षित बनाने में जुटी सरकार, सीएम धामी ने गिनाईं तैयारियां। सीएम धामी ने हरिद्वार को बताया सनातन संस्कृति का प्रवेश द्वार। 

हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण। कुंभ 2027 को भव्य और सुरक्षित बनाने में जुटी सरकार, सीएम धामी ने गिनाईं तैयारियां। सीएम धामी ने हरिद्वार को बताया सनातन संस्कृति का प्रवेश द्वार। 



हरिद्वार। हरिद्वार से बड़ी खबर है जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धर्मशाला को सेवा, समर्पण और परोपकार का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आने वाले समय में श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए बड़ा सहारा बनेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और समाज के लोग खेती, व्यापार, शिक्षा, समाज सेवा से लेकर सेना और सुरक्षा बलों में देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने हरिद्वार को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रवेश द्वार बताते हुए कहा कि आगामी कुंभ और चारधाम यात्रा के दौरान यह धर्मशाला लाखों श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होगी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 के हरिद्वार कुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि घाटों के पुनरुद्धार, सड़क, स्वच्छता, यातायात और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान मिलने की बात कही। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्विकास जैसी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास का कार्य लगातार जारी है।

इस अवसर पर कई संत, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, ट्रस्ट पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies