वीकेंड ट्रैफिक को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट, SSP के निर्देश पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने खुद सड़क पर उतरी एसपी ट्रैफिक, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण

हरिद्वार। हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वीकेंड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे और शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों का निरीक्षण करते हुए ट्रैफिक संचालन की कमान संभाली। इस दौरान यातायात पुलिस लगातार मॉनिटरिंग करती दिखाई दी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि वीकेंड पर बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस की प्राथमिकता श्रद्धालुओं और आमजन को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित सफर उपलब्ध कराना है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies